Skip to main content

TR NEWS UP-UK

दो हादसों में आठ लोगों की दर्दनाक मौत

लखनऊ। दो हादसों में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं दो पुरुष शामिल हैं। नोएडा से परी चौक जाते समय यह भीषण सड़क हादसा हुआ। कार खराब खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिवार में कोहराम मच गया। मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ग्रेटर नोएडा में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

दूसरी ओर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस – वे पर हसनगंज थाना क्षेत्र के संख्या 286 बड़ा हादसा, पिता पुत्रों समेत 3 की मौत हो गई। तेज़ रफ़्तार ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर कार मे पीछे से टक्कर मार दी। मृतक पिता पुत्र गाज़ियाबाद से गया बिहार जाते उन्नाव मे हादसे का शिकार हो गये। सुबह करीब 7.30 पर आगरा एक्सप्रेस वे के 286.800 किलोमीटर पर स्कॉर्पियो मे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मारी, जिससे स्कॉर्पियो में सवार संजय कुमार सिंह, गौरव कुमार, सौरभ कुमार पुत्र संजय कुमार सिंह को गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मौके से एंबुलेंस से लोक बंधु हॉस्पिटल लखनऊ इलाज हेतु भेजा गया था। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची हसनगंज थाना पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *