मुजफ्फरनगर । कल रामराज क्षेत्र के दो सगे भाईयों की सड़क हादसे में मौत पर आज उनके परिजनों ने शवों को मार्ग पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया।
दुर्घटना में मृतक सुमित व अमन पुत्र बिरमपाल निवासी लालपुर रेहड़वा के निवासी थे। हरिद्वार जाते समय बस की टक्कर से दोनों की मौत हो गई थी। आज पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचे तो गांव में कोहराम मच गया। उग्र परिजनों व ग्रामीणों ने सडक पर शवों को रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस के साथ मौके पर एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार,सीओ जानसठ यतेंद्र नागर तहसीलदार जानसठ सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। पीड़ितों को समझाने का अधिकारियो द्वारा प्रयास किया। जाम से मार्ग पर यातायात अस्तव्यस्त हो गया। बिजनौर मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पीड़ितों ने डीएम को मौके पर बुलाने की मांग की।
Author: Taja Report
Views: 17

