मुज़फ्फरनगर। थाना तितावी पुलिस द्वारा दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने व पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत फायरिंग करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर जिला कारागार मु0नगर भेजा गया है। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी रंगदारी , जान लेवा हमला करने जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है।
बिलाल पुत्र अहसान निवासी ग्राम जसोई थाना तितावी जनपद मु0नगर ने थाना हाजा आकर तहरीर कराया कि अमीर हमजा व ओसाम पुत्र गण मुल्ला अखलाक निवासी ग्राम जसोई थाना तितावी जनपद मु0नगर उसके भाई से रंगदारी के रुप में 2,00,000( दो लाख रुपये ) की मांग कर रहे थे तथा रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे । सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी तितावी द्वारा तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कुशल टीम का गठन किया गया। थाना तितावी पुलिस टीम को सूचना मिली कि हमजा ग्राम छतैला के जंगलो मे छुपा हुआ । टीम द्वारा छतैला के जंगलो में पहुची तो अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरु कर दिया । पुलिस टीम द्वारा अपने कौशल कर प्रयोग कर अभियुक्त हमजा उपरोक्त को गिरफ्तार कर थाना हाजा लाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर जिला कारागार मु0नगर भेजा गया।
❇️ *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-*
1.अमीर हमजा पुत्र मुल्ला अखलाख नि0 ग्राम जसोई थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर उम्र करीब 35 वर्ष


