ऋषिकेश। शिवपुरी के पास 2 युवक गंगा में नहाते समय अनियंत्रित होकर नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। उनका कोई सुराग नहीं लगा।
मामले की सूचना मिलते ही SDRF टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक अपने साथी सचिन पुत्र राम तीरथ, निवासी मज़दूर कल्याण कैम्प दिल्ली व राजीव चौधरी पुत्र सुभाष चंद, निवासी साकेत दिल्ली तथा महेश पुत्र डालचंद निवासी शक्ति विहार मीठापुर,दिल्ली के साथ रात्रि में क़रीब 2 बजे शिवपुरी आयी थे। आकाश व संदीप सबमिट होटल से आगे नीचे गंगा किनारे नहाने लगे जिसमें दोनों पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए और बह गए।
Author: Taja Report
Views: 16

