मुजफ्फरनगर । कोतवाली नगर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड के दौरान 02 शातिर लुटेरे अभियुक्त घायल/गिरफ्तार, मोबाईल लूट के 03 अभियोगों का सफल अनावरण कर उनके कब्जे से लूटे गये 06 मोबाइल फोन तथा 01 मोटरसाईकिल व अवैध शस्त्र बरामद किए हैं।
थाना कोतवाली नगर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम की मीरापुर रजवाहा पटरी पर बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 02 शातिर लुटेरे अभियुक्त को घायल/गिरफ्तार करते हुए मोबाइल लूट की 03 घटनाओं का सफल अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से लूटे हुए 06 मोबाईल फोन, 01 मोटरसाईकिल व अवैध शस्त्र बरामद किए गए। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।दिनांक 04.02.2024 को थानाक्षेत्र खतौली, दिनांक 01.05.2024 को थानाक्षेत्र मन्सूरपुर तथा दिनांक 15.06.2024 को थानाक्षेत्र बुढाना से अज्ञात बदमाशो द्वारा मोबाइल फोन लूटने की घटना कारित की गई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना खतौली पर मु0अ0सं0 50/24 धारा 392 भादवि, थाना मन्सूरपुर पर मु0अ0सं0 97/24 धारा 392 भादवि तथा थाना बुढाना पर मु0अ0सं0 254/24 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी एवं घटना के सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी।
दिनांक 24.06.2024 को थाना कोतवाली नगर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम बुढाना मोड पर चेकिंग कर रही थी तो जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि थानाक्षेत्र खतौली, मन्सूरपुर तथा बुढाना मे हुई मोबाईल लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में शाहपुर की तरफ से आ रहे है । इस पर थाना कोतवाली नगर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा शाहपुर चौराहे पर सघनता से आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई। कुछ समय पश्चात शाहपुर की तरफ से 01 मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी जिसपर 02 व्यक्ति सवार थे जिसे चेंकिग हेतु रूकने का इशारा किया परन्तु मोटरसाईकिल सवार द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए भागने लगे । पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटरसाइकिल का पीछा किया गया तो यह मोटरसाइकिल तेज रफ्तार होने के कारण असंतुलित होकर गिर गई, उक्त मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा अपने आप को पुलिस से घिरा समझकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया जिससे पुलिस टीम बाल बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसमर्पण की चेतावनी देते हुए अपनी जान की परवाह न करते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 02 अभियुक्त घायल हो गये। घायल/ गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 06 मोबाईल फोन, 01 मोटरसाईकिल व अवैध शस्त्र बरामद किए गए।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पताः-*
1. अजय गोस्वामी पुत्र सागर गोस्वामी निवासी कसेरवा थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर हाल निवासी बिजली बंम्बा रोड थाना ब्रह्मपुरी, मेरठ।
2. मोहित पुत्र कृष्णपाल निवासी माधवपुरम थाना ब्रह्मपुरी, मेरठ।
*बरामदगीः*
▶️ 06 मोबाइल फोन (लूट की घटनाओं से सम्बन्धित)
▶️ 01 पल्सर मोटरसाइकिल नं0 – यूपी 15 ईएल 2636।
▶️ 02 तमंचा मय 03 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर ।


