Skip to main content

TR NEWS UP-UK

दो मजदूरों की मौत के लेंटर हादसे में दुकान मालिक और ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना जानसठ पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा असुरक्षित तरीके से किसी तकनीकी विशषज्ञ की उपस्थिती के बिना 02 मंजिला मकान को जैक के माध्यम से उठवाने वाले 02 अभियुक्तगण को सलारपुर पुल के नीचे महलकी तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 88/2024 धारा 288,304,308 भादवि व अपराधिक कानून(संशोधन) अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

 गत दिवसथानाक्षेत्र जानसठ के ग्राम तालडा में एक दो मंजिला मकान को जैक के माध्यम से उठाया जा रहा था कि अचानक गिर जाने के कारण मकान को जैक से उठाने में कार्यरत 19 मजदूर मलबे में दब गये। सूचना पर एन0डी0आर0एफ, एस0डी0आर0एफ0 व स्थानीय पुलिस बल के द्वारा रेस्क्यू आपरेशन चलाकर सभी 19 मजदूरो को मलबे से बाहर निकाला तथा उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया, उपचार के दौरान 02 मजदूरों की मृत्यू हो गयी। उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो ज्ञात हुआ कि मकान मालिक मुर्सलीन व ठेकेदार अजब सिंह उर्फ छुट्टन उर्फ जगदीश पुत्र रायपुर माजरा थाना शैफनी जनपद रामपुर से मकान को जैक द्वारा ऊपर उठाने का ठेका देकर कार्य कराया जा रहा था मकान मालिक मुर्सलीन व ठेकेदार अजब सिंह उर्फ छुट्टन द्वारा यह जानते हुए कि यह कार्य इतना आसन्न संकट है कि इससे मजदूरो की मृत्यू होने की पूरी सम्भावना है फिर भी मजदूरो के जीवन को संकट में डालकर कार्य कराया जा रहा था। मकान मालिक व ठेकेदार द्वारा यह जानते हुए कि लेंटर को उठाते समय गिरने की संभावना है जिससे मजदूरो की मृत्यू हो सकती है फिर भी दोनो द्वारा जानबूझकर खतरनाक कार्य अवैध रूप से बिना किसी तकनीकी विशेषज्ञ की उपस्थिती के एवं बिना सुरक्षा उपकरण व सुरक्षा प्रबंध तथा बिना लाइसेंस के कार्य किया जा रहा था। जिसके कारण मकान गिरने का हादसा हुआ जिसमें 02 मजदूरों की मृत्यु हो गयी तथा 17 मजदूर घायल हो गये। थाना जानसठ पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा उपरोक्त हादसे के जिम्मेदार 02 अभियुक्तगण को आज दिनांक 15.04.2024 को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।    

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

1. मुर्सलीन कुरैशी पुत्र मौ0 आकिल निवासी मौ0 मुन्नालाल कस्बा व थाना मवाना जनपद मेरठ।

2. अजब सिंह उर्फ छुट्टन पुत्र जगदीश निवासी ग्राम रायपुर मजरा सैफनी जनपद रामपुर।

*बरामदगी-*

✅ 73 जैक लोहे के।

✅ 10 लकडी के गुटके।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *