Skip to main content

TR NEWS UP-UK

दो बाइकों की टक्कर में पिता पुत्री की मौत

मुजफ्फरनगर । पानीपत-खटीमा हाईवे पर दो बाइकों के आपस में टकरा जाने के कारण पिता पुत्री की मौत हो गई।

नई मंडी थाना क्षेत्र के मेघाखेड़ी गांव निवासी इंद्रपाल (35) अपनी आठ साल की बेटी शिवानी को बाइक पर लेकर शामली से वापस अपने गांव लौट रहा था। तितावी थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। बाइक आमने-सामने टकराने से पिता-पुत्री के अलावा दूसरी बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बघरा अस्पताल में भर्ती कराया। शिवानी की अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद परिजन गंभीर हालत में इंद्रपाल को मेरठ ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। दूसरी बाइक सवार युवक हरियाणा के पानीपत का बताया गया है। परिजन उसे उपचार के लिए अपने साथ ले गए। मृतक के भाई राजू ने तितावी थाने में तहरीर दी है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *