जौनपुर। बीती रात एक सड़क हादसे में दो पिता पुत्रों समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार बिहार के सीतामढ़ी निवासी गजाधर शर्मा अपने परिवार के नौ सदस्यों के साथ अपने पुत्र चंदन शर्मा की शादी के लिए लड़की देखने के लिए प्रयागराज के झूसी जा रहे थे। देर रात लगभग ढाई बजे जब उनकी कार को केराकत प्रसाद तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। कार लगभग 10 मीटर तक घिसटती चली गई। सूचना पर पुलिस ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने छह को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद ट्रक चालक और साथी फरार हो गए।
मृतक
1अनीश शर्मा (35) पुत्र गजाधर शर्मा
2 गजाधर शर्मा (60) पुत्र लक्ष्मण शर्मा
3 जवाहर शर्मा (57) पुत्र राम प्रताप
4- गौतम शर्मा (17) पुत्र जवाहर शर्मा
5- सोनम (34) पत्नी बजरंग शर्मा
6- रिंकू (32) पत्नी पवन शर्मा
सभी निवासी स्टेशन रोड रीगा थाना रीगा, जिला सीतामढ़ी बिहार के।

