मुजफ्फरनगर। दो दिन चलने वाली पीईटी परीक्षा 2025 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मुज़फ्फरनगर पुलिस द्वारा विशेष व्यवस्था की है।
छह एवं सात सितंबर को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित पीईटी परीक्षा 2025 को जनपद मुजफ्फरनगर में शान्तिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने तथा जनपद में आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के दृष्टिगत मुज़फ्फरनगर पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन एवं मुख्य बस स्टैण्ड पर पुलिस हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। इन हेल्प डेस्कों पर तैनात पुलिसकर्मी अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र तक पहुँचने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन, यातायात सम्बन्धी जानकारी, सुरक्षा एवं अन्य सहयोग प्रदान करेंगे। परीक्षा हेतु आए अभ्यर्थी किसी भी समस्या अथवा असुविधा की स्थिति में सीधे हेल्प डेस्क से सम्पर्क कर सकते हैं। मुज़फ्फरनगर पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक प्रबन्ध किए गए हैं।