मुजफ्फरनगर। थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा BOSS SCAM के माध्यम से व्यापारी से 02 करोड रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। ठगी गई धनराशि में से ₹ 01 करोड 24 लाख रुपये वापस कराये जा चुके हैं।
पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी अपराध सुभाषचन्द व प्रभारी निरीक्षक श्री कर्मवीर सिंह थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर ने बताया कि FUTURE MOBILE LLP के Accountant को एक .ZIP फाइल कम्पनी के एक कर्मचारी से प्राप्त हुई, जिसे उनके द्वारा अपनी कम्पनी के कम्प्यूटर पर खोला गया जिसके उपरान्त उक्त System में MALWARE INSTALL हुआ, जिसके उपरान्त उक्त कम्प्यूटर पर चल रहे WHATSAPP अकाउण्ट को साइबर क्रिमिनलों द्वारा अपने कब्जे में लेकर उसमें मालिक का मो0नं0 की जगह पर अपना नम्बर सेव करके कम्पनी के Accountant से कम्पनी मालिक बनकर वार्ता कर झांसे में लेकर Accountant से 02 करोड रुपये की धनराशि अपने बताये खातों में डलवाकर धोखाधडी की गयी। इस प्रकार की धोखाधडी को साइबर जगत में BOSS SCAM के नाम से जाना जाता है। उक्त प्रकरण में कम्नपी मालिक की तहरीर के आधार पर थाना साइबर क्राइम पर मु0अ0सं0 29/2026 धारा 318(4) बीएनएस व 66सी/66डी आइटी एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अनस उर्फ अयान गाजी पुत्र मौहम्मद वाहिद अली निवासी निकट साकेत इण्टर कालेज आदिलनगर, कल्याणपुर, विकासनगर थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ पूर्वी कमिश्नरेट लखनऊ मूल निवासी जुत्ती गुलालपुर थाना इटौजा जनपद लखनऊ बताया गया है।


