नई दिल्ली। देश में सीएए लागू कर दिया गया है। कई राजनीतिक दलों के विरोध के बावजूद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) नियमों को अधिसूचित कर दिया। इसके तहत शरणार्थियों को देश की नागरिकता मिल सकेगी। सूत्रों के अनुसार सीएए के नियम जारी होने के बाद अब पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यक शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी।
Author: Taja Report
Views: 23

