Skip to main content

TR NEWS UP-UK

देश का राजा तिरंगा यात्रा रोक रहा है : राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा यात्रा में भी भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के निशाने पर रहे।

भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि 9 अगस्त राष्ट्रीय क्रांति दिवस घोषित हो। MSP गारंटी कानून, हमारी मांग है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की हुकूमत, देश का राजा तिरंगा यात्रा रोक रहा है। आने वाले टाइम में धरने प्रदर्शन पर बैन होगा। विनेश फोगाट भारत सरकार की साजिश से हारी। भारत सरकार से लेकर स्टाफ तक की साजिश में शामिल है। इसी ग्राउंड में विनेश फोगाट का हम स्वागत करेंगे। जहां भी ट्रैक्टर रोके गए वहां DM ऑफिस पर धरना होगा। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद, गाजियाबाद, मैनपुरी व एटा में ट्रैक्टर रोके गए हैं ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *