नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इस वर्ष देशभर के 22 रीजन में घोषित किए गए हाईस्कूल परिणामों में कुल 93.70 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। इस बार भी परिणामों में लड़कियों ने बाजी मारी है और बेहतर प्रदर्शन के साथ अपनी बढ़त कायम रखी है।रिजल्ट में छात्राओं का पास प्रतिशत 94.99 फीसदी रहा, जबकि छात्रों का 92.69 फीसदी दर्ज किया गया। यानी एक बार फिर लड़कियां पढ़ाई में आगे रही हैं।
रीजन वाइज प्रदर्शन
इस साल त्रिवेंद्रम रीजन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.79 फीसदी के साथ देश में पहला स्थान हासिल किया। टॉप 5 रीजन इस प्रकार हैं-
त्रिवेंद्रम – 99.79%
विजयवाड़ा – 99.79%
चेन्नई – 99.58%
बेंगलुरु – 98.91%
दिल्ली वेस्ट – 97.45%
दिल्ली-एनसीआर का प्रदर्शन
दिल्ली वेस्ट – 97.45%
दिल्ली ईस्ट – 97.33%
गुरुग्राम – 93.21%
नोएडा – 87.66%
उत्तर भारत के अन्य प्रमुख रीजन
लखनऊ – 91.63%
देहरादून – 91.59%
प्रयागराज – 89.45%
पंचकुला – 92.24%
नोएडा रीजन का गिरा रिजल्ट
नोएडा रीजन का प्रदर्शन इस बार गिरा है। यहां पास प्रतिशत 87.66% रहा, जो पिछले साल के 90.75% के मुकाबले 3.09 फीसदी कम है।
स्कूलों का प्रदर्शन
स्कूल कैटेगरी में भी केंद्रीय विद्यालयों ने एक बार फिर टॉप किया-
केवी – 99.57%
जवाहर नवोदय विद्यालय – 99.42%
सेंट्रल तिब्बतन स्कूल – 97.42%
निजी स्कूल – 93.77%
सरकारी स्कूल – 91.43%
सरकारी सहायता प्राप्त – 91.01%


