मुजफ्फरनगर । क्षेत्र मन्सूरपुर के अन्तर्गत देवराना होटल के पास रात्रि के समय करीब 01.15 बजे एनएच-58 पर एक ट्रैक्टर ट्राली तथा कैन्टर की टक्कर हो गयी। ट्रैक्टर ट्रॉली में 10-12 लोग सवार थे जो जनपद हापुड से हरिद्वार कांवड लेने के लिये जा रहे थे। दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 03 व्यक्तियों 1- अभिषेक 2- गौरव पुत्र देवेन्द्र 3- तरूण पुत्र मूले निवासीगण ग्राम जस्तोई, हापुड़ घायल हो गये तथा कैंटर चालक मनोज पुत्र रामवीर निवासी ग्राम राजपुर थाना अनूपशहर, बुलन्दशहर भी घायल हो गया। सूचना पर थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर सभी घायलो को उपचार हेतु अस्पताल में भिजवाया गया है। थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से रोड से हटवाकर यातायात सुचारू रूप से चलवाया गया। मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिती सामान्य है। पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


