मेरठ। दूसरे युवक के साथ मोबाइल चैटिंग पकडने पर प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी।
अंकुश चौधरी और ललिता के चार साल पुराने प्रेम संबंध थे। वह अपनी प्रेमिका ललिता से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती का परिवार इसके खिलाफ था। वहीं ललिता भी परिवार के विरोध के बावजूद शादी के लिए तैयार नहीं थी।
पुलिस के अनुसार कॉलेज जाते समय अंकुश ललिता को अपने साथ जंगल में ले गया। वहां उसने युवती का मोबाइल चेक किया, जिसमें किसी अन्य युवक से बातचीत का पता चलने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में अंकुश ने कथित तौर पर ललिता की गला दबाकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए चेहरे व हाथ पर तेजाब डाल दिया।
परिवार ने हत्या से पहले सामूहिक दुष्कर्म और गर्भवती होने का आरोप लगाया था, लेकिन मेडिकल जांच में दोनों दावे गलत पाए गए। पुलिस मुख्य आरोपी के साथ अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है और एक नए आरोपी आदेश को गिरफ्तार किया गया है।

