मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में दूध पीने के बाद एक युवक की हालत बिगड़ने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि मिंटू नामक युवक को दूध पीते समय आखिरी में गिलास के अंदर छिपकली दिखाई दी बुढ़ाना निवासी मिंटू पुत्र श्रीराम रविवार रात परिवार के साथ खाना खा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दूध पीना शुरू किया। दूध पीने के बाद जब गिलास में देखा तो उसमें छिपकली दिखाई दी। मिंटू ने तुरंत उल्टी कर दी। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मचा हुआ है।
Author: Taja Report
Post Views: 47


