मुज़फ्फरनगर। थाना सिखेड़ा पुलिस नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
थाना सिखेडा पुलिस द्वारा आज पोक्सो अधिनियम में वांछित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर सिखेडा फ्लाई ओवर के नीचे से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिखेडा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता सतीश पुत्र सोमवीर निवासी ग्राम बेहडा अस्सा थाना सिखेड़ा, मुजफ्फरनगर है।
Author: Taja Report
Post Views: 35


