Skip to main content

TR NEWS UP-UK

दुनिया का सबसे लंबा जाम:12 दिनों तक गाडिय़ां और गाड़ी में बैठे लोग सडक़ पर फंसे रहे

बीजिंग। तिब्बत एक्सप्रेस वे पर, ऐसा ट्रैफिक जाम लगा कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था। लगभग 100 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। 12 दिनों तक गाडिय़ां और गाड़ी में बैठे लोग सडक़ पर फंसे रह गए। यह जाम पूरी दुनिया के इतिहास में अब तक का सबसे लंबा जाम है। जहां तक नजर जा रही थी, वहां सिर्फ गाड़ियां ही गाड़ियां नजर आ रही थीं।

14 अगस्त को बीजिंग-तिब्बत एक्सप्रेस वे पर दुनिया का सबसे लंबा जाम लगा था। जाम इतना लंबा था कि 12 दिनों तक लोग गाडिय़ों में फंसे रह गए। वहीं पर खाया, वहीं पिया और ट्रैफिक जाम में ही सोना भी पड़ा। ये ट्रैफिक जाम मंगोलिया से बीजिंग तक कोयला और निर्माण सामग्री ले जा रहे ट्रकों की वजह से लगा था। उस वक्त बीजिंग-तिब्बत एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन था। इसलिए वाहन नहीं निकल पा रहे थे। एक्सप्रेस-वे चल रहे काम की वजह से ट्रैफिक को वनवे कर दिया गया था। जो ट्रक मंगोलिया से बीजिंग के लिए निर्माण सामग्री ले जा रहे थे, उन्होंने बीजिंग के बाहर निकलने का रास्ता रोक दिया था। देखते ही देखते जाम इतना लंबा हो गया कि जाम को खुलवाने में प्रशासन को 12 दिन का वक्त लग गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *