Taja Report

दी गुड खाण्डसारी और ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल

मुजफ्फरनगर | दी गुड खाण्डसारी और ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई नई मंडी स्थल स्थित एसोसीएशन के कार्यालय पर चुनाव अधिकारी निरंजन कुमार के समक्ष व्यापारी नेता संजय मित्तल, संजय मिश्रा, वरिष्ठ व्यापारी हरिशंकर मुंदडा, सुरेंद्र बंसल, हरिशंकर तायल अपने व्यापारी साथियों के साथ नामांकन दाखिल किए।

काफी समय बाद इस बार दि गुड खांडसारी और ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन में चुनाव हो सकता है। आज द गुड़ खान्डसारी और ग्रैन मर्चेंट एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया आज से हो गई है आरंभ, पिछले कई वर्षों से देखने में आया है कि इस संगठन की चुनाव की प्रक्रिया में सुलहा हो जाया करती था जिसमें दोनों गुटों में बैठकर सुलह हो जाती थी परंतु इस बार यह चुनाव प्रकरण अपनी मंजिल तक पहुंचता हुआ दिखाई दे रहा है जिसमें आज नामांकन करने के अंतिम दिवस व्यापारी नेता संजय मित्तल गुट अपनी तरफ से सभी पदों के लिए प्रत्याशियों का नामांकन किया तो वही दूसरे छोर पर संजय मिश्रा गुट प्रत्येक पद के लिए प्रत्याशियों का नामांकन किया और देखने में आ रहा है कि अगर मंडी में इस बार चुनाव होता है तो वह बहुत ही दिलचस्प होगा क्योंकि यह चुनाव बहुत समय बाद हो रहा है और दोनों का मुकाबला भी बहुत दिलचस्प होने जा रहा है तथा मंडी से जुड़े प्रत्येक व्यापारी की निगाह इस बार यह देखने में लगी है कि इस बार चुनाव में क्या होता है। 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *