Skip to main content

TR NEWS UP-UK

दी गुड खाण्डसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के चुनाव में दिलचस्प मुकाबला

मुजफ्फरनगर । दी गुड खाण्डसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के चुनाव के लिए आज घमासान मचा रहा है। यहां संजय मित्तल और संजय मिश्रा के गुटों के बीच मुकाबला है। 31 सदस्य कार्यकारिणी के चुनाव के लिए 237 वोटर मतदान कर रहे हैं। आज मतदान के दिन सभी उम्मीदवार अपने-अपने समर्थकों के साथ वोटिंग के लिए पहुंचे। यहां आज दोनों प्रत्याशियों व उनके समर्थन के साथ-साथ व्याप उद्योगपति राकेश बिंदल भी मौजूद रहे। इस बार सीधा मुकाबला होने के कारण यह चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। इससे पहले कई वर्षों से इस चुनाव में एक तरफा संजय मित्तल अध्यक्ष चुने जाते रहे हैं। इस बार संजय मिश्रा उनकी बादशाहत को चुनौती देने मैदान में उतरे हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *