Skip to main content

TR NEWS UP-UK

दिवाकर के प्यार में ईरान से भारत पहुंच गई फैजा

मुरादाबाद । फेसबुक पर हुए संपर्क के बाद ईरान की रहने वाली फैजा ने मुरादाबाद पहुंचकर यूट्यूबर दिवाकर के साथ सगाई कर ली है। अब वह राममंदिर के दर्शन को जाने वाली है।

इश्क हर दीवार तोड़ देता है।फैजा का यूट्यूबर दिवाकर से फेसबुक के जरिए संपर्क हुआ था। दिवाकर जुलाई 2023 में फैजा के प्यार में टूरिस्ट वीजा पर उससे मिलने ईरान के हेमेदान तक पहुंच गया था। उसने उसके परिवार जनों को मनाया। इसके बाद फैजा अपने प्रेमी दिवाकर से मिलने भारत पहुंच गई। वह अभी 20 दिनों के वीजा पर पिता मसूद के साथ भारत आई है। परिजनों की सहमति से फैजा और दिवाकर की सगाई हो चुकी है। उनका कहना है कि दोनों की शादी कानूनी प्रक्रिया के पूरी होने के बाद की जाएगी। ईरान से मुरादाबाद पहुंची फैजा और उसके पिता मसूद आगरा घूमने आए। इसके बाद वह अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए भी जाएंगे। इसके बाद वह अपने वतन वापस चले जाएंगे। बता दें कि फैजा एक यूनिवर्सिटी की छात्रा है। उसके पिता मसूद अखरोट की खेती करते हैं। बाद में दोनों की शादी होगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *