*रेशु प्रांगण में चैन चोरी की घटना का खुलासा, सोने की तीन चैन बरामद*
*पांच संदिग्ध महिलाएं गिरफ्तार, अभी भी नहीं मिल सकी एक चैन*
मुजफ्फरनगर, 18 नवम्बर। रेशू प्रांगण में अनुष्ठान की श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व दिनांक 13 नवम्बर को निकाली गई भव्य कलश यात्रा के दौरान भारी भीड का फायदा उठाकर पांच संदिग्ध महिलाओं ने श्रद्धालू महिलाओं के गले से सोने की चार चैन चोरी कर ली थी। पुलिस ने संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर उनकी निशानदेही पर चोरी की गई सोने की 3 चैन बरामद कर ली हैं, जबकि एक चैन अभी नहीं मिल सकी। जिन महिलाओं की चैन चोरी हुई थी, उन्होंने बरामद की गई तीन चैन को पहचान लिया है। थाना सिविल लाईन पुलिस की इस सफलता पर रेशु एडवरटाईजिंग के स्वामी सत्यप्रकाश रेशु ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है।
Author: Taja Report
Views: 27


