नयी दिल्ली। दिल्ली व एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। नोएडा में तेज बारिश के बाद भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। इससे पहले आज दिल्ली में तापमान आसमान छू गया और पूरे देश में अब तक का सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली पारा 50 डिग्री को पार कर गया। दिल्ली के मुंगेशपुर में बुधवार को 52.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में लगातार पारा आसमान छू रहा है। दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बुधवार शाम होते-होते अचानक मौसम बदला और अंधेरा छाने के बाद हवा चलने के साथ कुछ इलाकों में हल्की बौछारें भी पड़ीं।
Author: Taja Report
Views: 17

