नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली समेत पांच कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। वरिष्ठ नेता लवली के अलावा राजकुमार चौहान, नीरज बसोया, अमित मलिक और नसीब सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इन सभी को आज भाजपा मुख्यालय में दिल्ली प्रदेश वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी में शामिल किया। बता दें कि 28 अप्रैल को ही लवली ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने आप के साथ कांग्रेस गठबंधन पर नाराजगी जताई थी।
Author: Taja Report
Views: 26

