Skip to main content

TR NEWS UP-UK

दिल्ली के लिए कूच कर रहे किसानो पर अश्रू गैस के दर्जनों गोले छोड़े

दिल्ली में विधानसभा नजदीक आने पर किसान फिर एक्टिव हो गये हैं। पंजाब – हरियाणा के शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए कूच कर रहे किसानो पर अश्रू गैस के दर्जनों गोले छोड़े गए। किसानो के गदर को देखते हुए अम्बाला और आसपास के 11 गांव में 9 दिसंबर तक इंटरनेट सेवाएं बंद की गयी हैं। किसानों से वापस लौटने की अपील की जा रही है। मौके पर पुलिस और अर्धसैनिक बल काफी संख्या में मौजूद है। तनावपूर्ण हालात बन रहे हैं। जत्थे में 101 किसान दो बेरिकेट तोड़कर दिल्ली की तरफ बढ़ रहे थे। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने मंच से एलान कर मरजीवड़े जत्थे को वापस बुला लिया है। पंधेर उन्हें खुद लेने पहुंचे। अब मीटिंग के बाद निर्णय लिया जाएगा। सभी किसान वापस मंच पर लौट आए हैं। पुलिस ने प्लास्टिक की गोलियां भी चलाई।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *