Skip to main content

TR NEWS UP-UK

दिल्ली अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर भेजा

 

दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। अब 28 मार्च को दोपहर दो बजे कोर्ट में पेशी होगी। छह दिन की रिमांड पर भेजा गया है। शराब घोटाले में कोर्ट में सुनवाई के बीच ईडी ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को घोटाले का सरगना बताया। ईडी ने केजरीवाल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। ईडी ने कहा कि विजय नायर कैलाश गहलोत के दिए गए बंगले में रह रहा था। नायर केजरीवाल के लिए काम कर रहा था। वह केजरीवाल का बेहद करीबी है। ईडी ने कहा की केजरीवाल प्रत्यक्ष रूप से आबकारी मामले में शामिल थे। ईडी ने कहा विजय नायर बिचौलिए के तौर पर केजरीवाल और के कविता के लिए काम कर रहा था।विजय मुख्यमंत्री आवास के पास रहता था। वह मीडिया प्रभारी था। ईडी ने कहा कि कविता ने आप पार्टी को 300 करोड़ दिए थे।

ईडी ने कई लोगों की चैट का हवाला दिया। ईडी ने बताया कि कई लोगों को भारी भरकम कैश दिया गया। रिश्वत के पैसे कैश में दिए गए थे। यह मामला 100 करोड़ का नहीं 600 करोड़ तक पहुंच सकता है। ईडी ने यह भी कहा कि सबूत पुख्ता हैं इसलिए मनीष सिसोदिया को भी जमानत नहीं मिल पा रही है। 45 करोड़ रुपये हवाला के जरिए गोवा भेजे गए। उनके पास बयान ही नहीं बल्कि सीडीआर भी है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *