रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में हुए एक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में 22 अन्य घायल हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
ज़िलाधिकारी ने बताया कि बेमेतरा के पथर्रा गांव के रहने वाले लगभग 30 लोग एक पिकअप में सवार होकर, एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। कठिया गांव के पास देर रात उनकी पिकअप गाड़ी, पहले से सड़क पर खड़ी एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में पांच महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल लोगों को स्थानीय ज़िला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि चार गंभीर लोगों को रायपुर स्थित एम्स में भर्ती किया गया है। घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।
Author: Taja Report
Views: 15

