Skip to main content

TR NEWS UP-UK

दिखा भाई बहन का प्यार, बसों और रेलगाडियों में भारी भीड़

मुजफ्फरनगर । जनपद मुजफ्फरनगर में आज भैया दूज पर भाई बहन के इस पवित्र त्यौहार को लेकर बहनों और भाइयों में उत्साह दिखा। बसों और रेलगाडियों में भारी भीड़ रही। सड़कों पर जाम लगा रहा। भैया दूज के अवसर पर जिला कारागार में बहनों की लंबी कतार नजर आई। बहनें जेल में अपने भाइयों को तिलक कर आशीर्वाद लेने पहुंची। जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी व जेलर राजेश सिंह ने की भैया दूज के त्योहार को लेकर विशेष व्यवस्था की। बहनों के लिए पीने का पानी बैठने के लिए कुर्सियों का जेल परिसर के बाहर इंतजाम किया गया। बहनों ने कहा कोई भी बहन अपने भाई से मिलने के लिए कभी जेल ना आए। भाई के साथ घर पर ही  भैया दूज का त्योहार मनाए। उन्होंने भाइयों से अपील की कि कभी भी गलत काम ना करे जिससे जेल का मुंह देखना पड़े।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *