मुजफ्फरनगर । थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा लाईसेंसी बन्दूक से हवाई फायर कर व वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके दादा की लाईसेंसी बन्दूक बरामद कर ली है।
थाना कोतवाली नगर पुलिस को एक वीडियो प्राप्त हुई जिसमें एक युवक बन्दूक से फायरिंग करता हुआ दिखायी दिया तथा उसके द्वारा सोशल मीडिया पर भी इसे अपलोड किया गया था। वीडियो की जांच थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्त आयुष जैन पुत्र मनोज कुमार जैन निवासी 140 कृष्णापुरी थाना कोतवाली नगर मु0नगर उम्र करीब 28 वर्ष द्वारा कई वर्ष पूर्व में अपने दादा की डीबीबीएल (जो लाइसेन्सी बन्दूक है) जो वर्तमान में अभियुक्त के ताऊ के नाम है, से हवाई फायर किया गया था तथा वीडियो बनाते हुए उसे सोशल मीडिया अकाउंट इन्सटाग्राम पर अपलोड किया गया था। आज थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है तथा डीबीबीएल व लाईसेंस उपरोक्त को कब्जे मे लेकर थाने दाखिल कराया गया जिसके निरस्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम आयुष जैन पुत्र मनोज कुमार जैन निवासी 140 कृष्णापुरी थाना कोतवाली नगर मु0नगर उम्र करीब 28 वर्ष बताया गया है।


