Skip to main content

TR NEWS UP-UK

दस हजारी फरार शातिर को पकड़ने में पुलिस को 25 साल बाद सफलता मिली

मुजफ्फरनगर ।आज खतौली थानाप्रभारी उमेश रोरिया वे उनकी टीम ने 25 साल से चकमा दे रहे हैं व टॉप 10 वे हिस्ट्रीशीटर एवं 10 हजारी एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने टॉप-10/हिस्ट्रीशीटर, 10 हजार रूपये का ईनामी व 25 वर्षो से न्यायालय से फरार/मफरूर अपराधी को शेखपुरा रजवाहा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना खतौली हिस्ट्रीशीटर नं0 143ए, टॉप-10 व मु0अ0सं0 124/1999 धारा 457,380,411 भादवि में 10 हजार रूपये का ईनामी अभियुक्त है।गिरफ्तार अभियुक्त का तुफैल पुत्र यासीन निवासी जैननगर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर हैं।पकड़े गये अभियुक्त से खतौली पुलिस ने 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर भी बरामद किया हैं। पकड़े गए अभियुक्त को खतौली पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *