Skip to main content

TR NEWS UP-UK

दस लाख की रिश्वत लेते आईएएस अधिकारी गिरफ्तार

कालाहांडी. ओडीसा में पोस्टेड 2021 बैच के IAS अधिकारी धीमान चकमा को 10 लाख की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है.
उड़ीसा के कालाहांडी के SDM धीमान चकमा गिरफ्तार.
ट्रेनर IAS के घर से 47 लाख रुपए नगद भी बरामद हुए.
उड़ीसा विजिलेंस ने घूसखोरी में धीमान को अरेस्ट किया.
4 साल की नौकरी में लाखों करोड़ों का काला धन जमा किया. ओडिशा के कलाहांडी जिले के धर्मगढ़ के सब-कलेक्टर IAS धीमन चकमा ने पीड़ित व्यवसायी को अपने सरकारी निवास पर बुलाया और 10 लाख की रिश्वत लिया जिसमें नोटों की संख्या कुल 26 बंडल थी, जिनमें 100 रुपये और 500 रुपये के नोट शामिल थे.

उन्होंने अपने हाथों से नोटों की गिनती भी किया और उन्हें ऑफिस टेबल की ड्रॉवर में रख दिया. IAS धिमन चकमा को विजिलेंस ने 10 लाख ₹ की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है. IAS धीमन चकमा 2021 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं.

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *