मुजफ्फरनगर। जैन मिलन शांतिनाथ परिवार मुजफ्फरनगर द्वारा दशलक्षण महापर्व महोत्सव पर देश भक्ति का कार्यक्रम श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर मुनीम कॉलोनी में बड़ी ही धूमधाम से आयोजित किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने देश भक्ति से ओतप्रोत अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारी नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप जी एवं विशिष्ट अतिथि सभासद श्रीमती सीमा जैन जी ने सभी बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति देखकर अपना शुभआशीर्वाद बच्चों को दिया। दोनों अतिथियों का संस्था की वीरांगनाओं श्रीमती अनिका जैन, श्रीमतीएकता जैन, श्रीमती नीतू जैन, श्रीमती डिंपलजैन, श्रीमती साधना जैन, श्रीमती नेहा जैन श्रीमती ऋतु जैन आदि ने तिलक एवं पका पहनकर स्वागत किया।
आदरणीय नगर पालिका अध्यक्षा जी ने जैन मिलन शांतिनाथ परिवार को बधाई देते हुए कहा कि वास्तव में आज के इस युग में छोटे-छोटे बच्चों को धर्म में एवं देश प्रेम में लगाकर बहुत ही अच्छा ज्ञान बच्चों में जा रहा है। सभासद सीमा जैन जी ने दशलक्षण महापर्व की बधाई देते हुए सही बच्चों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीरांगना साधना जैन जी, क्षेत्रीय संरक्षक शीतल जैन जी,मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्री संजय जी, महामंत्री टोनी जी, मंदिर कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण श्री अमित जैन जी, श्री सचिन जैन जी, श्री विपिन जैन जी, श्री अशोक जैन जी, श्री अजय जैन जी, श्री दीपक जैन जी, श्री आयुष जैन जी, श्री सतीश जैन जी, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक श्री सुनील जैन दवाई वालों ने सभी का आभार व्यक्त किया। क्षेत्रीय कोऑर्डिनेटर एवं कार्यक्रम संचालनकर्ता अभिषेक जैन जी ने अतिथियों का अपना अमूल्य समय देने के लिए संस्था की ओर से आभार व्यक्त किया। संस्था के अध्यक्ष श्री विभोर जैन जी एवं मंत्री श्री नितेश जैन जी एवं उपाध्यक्ष श्री रूपल जैन जी एवं श्री नीरज जैन जी ने कार्यक्रम की व्यवस्था को संभाला। श्री आशीष जैन जी, श्री पारस जैन जी, श्री विकास जैन जी, श्री सन्नी जैन जी आदि सभी का विशेष सहयोग रहा।


