Skip to main content

TR NEWS UP-UK

दशलक्षण महापर्व के पांचवे दिन “उत्तम सत्य” धर्म की पूजा

मुजफ्फरनगर । दशलक्षण महापर्व के पांचवे दिन श्री दिगम्बर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र वहलना में जैन अनुयायियों ने “उत्तम सत्य” धर्म की पूजा की।

मुजफ्फरनगर में भाद्रमाह शुक्ल के दिन दिगंबर जैन समाज ने दशलक्षण पर्व के पांचवे दिन बृहस्पतिवार को श्री दिगम्बर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र वहलना के साथ शहर के सभी जैन मंदिरों में उत्तम सत्य धर्म मनाते हुए पूजा अर्चना की गई। जैन दर्शन में उत्तम सत्य धर्म का अर्थ आत्म कल्याण पथ पर चलने वाले भव्य जीव को अपने जीवन काल में हर कार्य में सत्य का प्रयोग करना होगा तभी वह परमात्मा को पा सकता है।उत्तम सत्य न कड़वा होता है न कठोर वो तो अंतरंग में सूरज की तरह होता है जो हर कोने में रोशनी भरता है। इसी अवसर पर शहर के शांतिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में श्री आदिनाथ विधान का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, वही शहर के प्रेमपुरी, जैन नगर, अबूपुरा, पारसनाथ, नई मंडी चौड़ी गली, मुनीम कॉलोनी, जैन मिलन विहार, महावीर चौक, सुरेंद्र नगर, अंबा विहार, रेनबो विहार सहित सभी जैन मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। रोहित जैन (अप्पू ),विप्लव जैन, वैभव जैन, आशीष जैन, चंद्र जैन, विपिन जैन, अभिषेक जैन, मनीष जैन, विजय जैन, अमन जैन, अमित जैन, शशांक जैन, अभिनव जैन, सुबोध जैन, आशीष जैन (सी. ए.) के साथ काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *