Skip to main content

TR NEWS UP-UK

दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर नगर में भव्य कीर्तन यात्रा निकाली

मुजफ्फरनगर। सवा लाख ते एक लडाऊं का संदेश देने वाले दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर नगर में भव्य कीर्तन यात्रा निकाली गयी। विक्रम संवत के पंचांग के अनुसार, पौष मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। सिख समुदाय में गुरु गोविंद सिंह की जयंती का अत्यधिक महत्व है। इस विशेष अवसर पर उनके अनुयायी उनके जीवन और शिक्षाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। गुरु गोविंद सिंह ने सिख धर्म को एक नई दिशा प्रदान की, जिसमें खालसा पंथ की स्थापना और 5 ककार को अनिवार्य बनाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। उन्होंने धार्मिक सहिष्णुता, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश फैलाया। हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपने चार पुत्रों का बलिदान देने वाले गुरु गोविंद सिंह पूरे हिंदू समाज के भी पूज्य हैं।

शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा रजि0 मुजफ्फरनगर द्वारा प्रधान सरदार हरजीत सिंह गुराया व सैक्रेटरी सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी की देख रेख में दशमेश पिता धन-धन श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में एक विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया नगर कीर्तन का शुभारंभ प्रातः 7:00 बजे गांधी कॉलोनी गुरुद्वारे से ज्ञानी जोगा सिंह जी द्वारा अरदास करके किया गया नगर कीर्तन में शहर के मशहूर दो बैंड, ढोल नगाड़ा, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल का दशमेश बैंड, गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी जिनकी अगवाही पंच प्यारे कर रहे थे इनके आगे संगत झाड़ू लगाकर फूलों की वर्षा करते हुए चल रही थी जो की बहुत ही श्रद्धा का परिचय दे रहे थे नगर कीर्तन का जगह-जगह स्टॉल लगाकर संगत के लिए जलपान की व्यवस्था की गई एवं फूलों की वर्षा कर पांच प्यार एवं गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी का अलग-अलग सामाजिक व धार्मिक लोगों द्वारा स्वागत किया गया नगर कीर्तन गांधी कॉलोनी गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर मेन रोड, लिंक रोड,भोपा रोड, अंसारी रोड, शिव चौक, झांसी की रानी व कोर्ट रोड से होता हुआ गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रोडवेज के निकट दोपहर 1:00 बजे समापन हुआ पूरी समाप्ति पर गुरु का अटूट लंगर वर्ताया गया पूरी संगत ने बड़ी श्रद्धा के साथ लंगर छका।

नगर यात्रा में शहीद भगत सिंह सेवादल रजि ने चाय समोसे का प्रसाद वितरण करते हुए नगर कीर्तन पर पुष्प वर्षा की आज नगर कीर्तन के अवसर पर शहीद भगत सिंह सेवादल रजि… द्वारा चाय समोसे का प्रसाद वितरित करते हुए सर्वप्रथम पंच प्यारों का फूल माला पहना कर स्वागत किया और पुष्प वर्षा की कार्यक्रम में मुख्य रूप से चौ. नरेश अरोरा, राकेश ढींगड़ा, विकास कुमार अरोरा शेरी, दिवप्रीत सिंह हन्नी हन्नी सेखों, राकेश हुडिया, संजय मलिक, मुकुल दुआ, अखिल तागरा, यश भूटानी, अमित -अरोरा, हितेश आनंद, भव्य कक्कड़, अमित तरीका आदि मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *