Skip to main content

TR NEWS UP-UK

दलित महिला इंस्टाग्राम की मुहब्बत में फंसकर हुई ब्लैकमेल

मुजफ्फरनगर। जनपद के छपार क्षेत्र स्थित एक गांव की निवासी दलित महिला इंस्टाग्राम की मुहब्बत में फंसकर ब्लैक मेलिंग की शिकार हो गई। बताया जाता है कि उसका पति से फैसला होने के बाद वह मायके में रहती थी। चार माह पूर्व इंस्टाग्राम पर दिल्ली के एक युवक से बातचीत शुरू हुई। युवक ने भी खुद को दलित बताया और उसे शादी का झांसा देकर दिल्ली बुला लिया। आरोप है कि 15 दिन साथ रहने के कारण दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए थे। फिर भी महिला उसे छोड़ कर अपने घर आ गई और दूसरी शादी कर ली। अब युवक उसे परेशान कर रहा है। वीडियो बनाकर उसके मोबाइल पर डाल रहा है। गालियां देकर उसे बर्बाद करने की धमकी दी जा रही है। आरोपी युवक उसके भाई को भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने थाने में तहरीर देकर अपनी व परिजनों की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *