Skip to main content

TR NEWS UP-UK

दलित किशोरी से छेड़छाड़ के दो आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना सिखेडा पुलिस द्वारा नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ करने व अपशब्द कहने वाले दो वांछित अभियुक्तगण को अभियुक्तगण के मसकन ग्राम सिखेडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिखेडा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।  आठ सितंबरको वादी द्वारा थाना सिखेडा पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि 02 युवको द्वारा मेरी नाबालिग पुत्री का पीछा कर हाथ पकडना, धमकी देना व गाली गलौच करते हुए जाति सूचक शब्द कहने की घटना कारित की गयी है। तहरीर के आधार पर थाना सिखेडा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 86/2024 धारा 74,78,352,351(3) बीएनएस व 7/8 पोक्सो अधिनियम व 3(2)5ए/3(1)द,ध/3ब(1) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना सिखेडा पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्तगण को 24 घण्टे के अन्दर ग्राम सिखेडा से गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* तौसीन पुत्र इकराम निवासी ग्राम सिखेडा थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर।

*2.* शालिम पुत्र हाफिज इकबाल निवासी ग्राम सिखेडा थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *