Skip to main content

TR NEWS UP-UK

“दंगाईयों की सात पीढ़ियां भी अब आगजनी व हिंसा करने से पहले सौ बार सोचेगी…”: धामी

“दंगाईयों की सात पीढ़ियां भी अब आगजनी व हिंसा करने से पहले सौ बार सोचेगी…”: धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी
सीएम पुष्कर सिंह धामी

हल्द्वानी। सीएम धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लोक कल्याणकारी कार्यों को लेकर काम कर रही है। प्रदेश के अंदर सरकारी एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले बवाली, दंगाई यह समझ बैठे थे कि यहां पर कोई सख्ती नहीं हैं लेकिन सरकार ने ऐसा सख्त कानून बना दिया कि उनकी सात पीढ़ियां भी अब आगजनी एवं हिंसा करने के बारे में सौ बार सोचेगी।
2024 की शुरुआत में पूरे देश ही नहीं विश्व ने देखा कि किस तरह से अयोध्या में दिव्य एवं भव्य राम मंदिर में रामलला विराजमान हुए। मुख्यमंत्री ने यह बात मंगलौर गुड मंडी में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह के दौरान कही। सोमवार को मंगलौर मंडी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश को आजादी मिलने के बाद लगातार एक ही पार्टी देश पर शासन करती रही। दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों को वोट बैंक समझ कर उनका उपयोग किया जाता रहा लेकिन उनके उत्थान के लिए कभी कोई कार्य नहीं किया गया। जिसकी वजह से देश में गरीबी, भूखमरी, अशिक्षा तेजी से बढ़ती चली गई। देश की छवि में भी विश्व के पटल पर ठीक से नहीं बन सकी।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ तब आमजन के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई। आज किसी भी सरकारी योजना में दलालों की दुकानें बंद हो गई है। सरकार सीधे लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। सरकार ने देश के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत विकास के रास्ते पर अगर कर दिखाई दे रहा हैं। आतंकी घटनाओं पर लगाम लगी है।
उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनफुलपुरा में हुई हिंसा की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दंगाइयों से सख्ती से निपटने के आदेश दिए गए कानून ने अपना कार्य किया तथा मुख्य आरोपी सहित कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रदेश में कोई भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करेगा या हिंसा फैलाने का कार्य करेगा तो उसकी संपत्ति जब्त की जाएगी साथ ही उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल मिलाई जागेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि 2024 के चुनाव में विपक्ष कहीं नहीं है। मतदाताओं को पिछले जीत के अंतर और अधिक बढ़ा है। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर काम कर रही है। समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुचा है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *