
मुजफ्फरनगर । थोड़ी सी बारिश में शहर के तमाम इलाके जल मग्न हो गये। रामपुरी की गलियों में पानी भरा रहा और बझेडी अंडरपास पर कुछ ही देर की बारिश से जल भराव नजर आया। इस फाटक से लाखों करोड़ों शिव भक्त गुजरेंगे ऐसे में अधिक बारिश होने पर कैसा नजारा होगा इसका अनुमान लगाया जा सकता है। बारिश के बाद इस अंडरपास से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। रामपुरी और जनकपुरी जैसी निचली आबादी तो सैलाब का शिकार बन ही जाती हैं।
Author: Taja Report
Views: 20


