https://www.facebook.com/share/hb5dqvefaxqWSWgL/?mibextid=oFDknk
मुज़फ्फरनगर। खाने पीने की वस्तुओं में थूक एवं मूत्र मिलाने की कई घटनाओं की वीडियो वायरल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि ये हिन्दू मुस्लिम फिर करवाना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या ये अभी हुआ या ये पहले से ही था। सरकार यह सब करवाना चाह रही है विकास पर तो वोट है नहीं तो यही काम कर दो। जो गलत काम कर रहा है उसे पर कार्यवाही हो लेकिन क्या वो ये काम करके वीडियो बनवाएगा, ये साजिश पाएगी।
भाजपा नेत्री कंगना रनौत के बयान पर चौधरी राकेश टिकैत ने कहा उसको जानकारी नहीं है वह उल जुलूस बयान देती है। प्रेस वाले उससे बयान लेले वो कुछ भी बोल दे। उसको ज्यादा जानकारी नहीं है। वो बयान देती है और माफी मांग लेती है। इसका स्पष्टीकरण बीजेपी दे या वो नो कमेंट्स करके प्रेस से बगल हट जाए।


