Skip to main content

TR NEWS UP-UK

थाना बुढाना पुलिस ने मुठभेड एक शातिर हिस्ट्रीशीटर गौकश दबोचा, साथी फरार

मुजफ्फरनगर । थाना बुढाना पुलिस ने मुठभेड एक शातिर हिस्ट्रीशीटर गौकश अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शस्त्र, 01 रास गौवंश, गौकशी के उपकरण व एक कार बरामद की है।

आज थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र बुढ़ाना के खतौली तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बसी रोड से चन्देढ़ी रोड पर जंगल में 02 व्यक्ति 01 गौवंश के साथ है तथा गौकशी करने वाले हैं। सूचना पर थाना बुढ़ाना पुलिस तत्काल मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तो देखा कि दोनों व्यक्ति गौवंश को रस्सी से बांध रहे है। पुलिस को अपनी तरफ आता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। लेकिन बदमाशों पर इसका कोई असर नही हुआ तथा पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें एक बदमाश दिलावर पुत्र कदीर निवासी परासौली थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर घायल हो गया तथा दूसरा बदमाश दिलशाद निवासी पानीपत ईख के खेत में घुस गया जिसकी पुलिस टीम द्वारा काम्बिंग की जा रही है। घायल बदमाश के कब्जे से 01 गौवंश, गौकशी के उपकरण 01 दाब, छुरी व अडडा, 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर तथा 01 स्विफ्ट कार बरामद की गयी है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना बुढाना पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त दिलावर उपरोक्त पंजीकृत गैंग D-16 का सक्रिय सदस्य है साथ ही थाना बुढाना का टॉप-10 सक्रिय अपराधी है। इसके साथ ही अभियुक्त थाना बुढाना का हिस्ट्रीशीटर (68ए) भी है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *