Skip to main content

TR NEWS UP-UK

खतौली में गन्ने से भरा ट्रक पिक अप के ऊपर पलटने से दो महिलाओं की मृत्यु

मुजफ्फरनगर। खतौली नवीन सब्जी मंडी के सामने सफ़ेदा रोड पर गन्ने से भरा ट्रक पिक अप के ऊपर पलटने से दो महिलाओं की मृत्यु हो जाने की खबर है। स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा राहत बचाव कार्य चालू है।

ओवरलोड ट्रक के पलटने से दबे 3-4 लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है। मुजफ्फरनगर में गन्ने से अंधाधुंध भरे वाहन निर्दोष लोगों की लगातार मौत का कारण बन रहे हैं। प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी खतौली श्री राम आशीष यादव ने बताया कि थानाक्षेत्र खतौली में एक सड़क हादसा हुआ जिसमें गन्ने से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर एक बुलेरो पिकअप पर पलट गया। दुर्घटना में कुल 08 लोग घायल हुए जिसमें 02 महिलाओं की दौराने उपचार मृत्यु हो गयी तथा 04 व्यक्तियों को बेहतर उपचार हेतु हायर सेण्टर मेरठ रेफर किया गया है तथा 02 व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया है। जानकारी करने पर पता चला कि पिकअप सवार सभी व्यक्ति मुंडन कार्यक्रम के लिए अपने पैतृक गांव किताश थाना रतनपुरी क्षेत्र में आ रहे थे। थाना खतौली पुलिस द्वारा मृतको के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी जा रही है। स्थानीय पुलिस द्वारा पीडित पक्ष से तहरीर प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

खतौली नगरपालिका अध्यक्ष हाजी शाहनवाज़ लालू ने कहा कि अभी अभी खतौली कस्बे में गन्ने से भरे ट्रक और पिकअप के सड़क हादसे की सूचना प्राप्त हुई है। जो बेहद ज्यादा दुखद और हृदयविदारक है। मेरे द्वारा लगातार शासन , प्रशासन और आला अधिकारियों को पत्र लिखकर खतौली कस्बे में ओवरलोड वाहनों को ना चलाने के लिए अनुरोध किया गया है। इस संबंध में सही व्यवस्था बनाने के लिए कई बार आग्रह किया जा चुका है परंतु मेरी बातों को लगातार अनदेखा किया गया है। इस हादसे में जानगंवाने वालों और घायलों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं मैं ईश्वर से घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। और शासन , प्रशासन से हाथ जोड़कर अनुरोध करता हूं कि इस संबंध में जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए जाएं ताकि ऐसी घटनाएं भविष्य में ना हो।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *