मुजफ्फरनगर । पिछले 3 महीने से थाना सिविल लाइन क्षेत्र के वार्ड 42 में एक सिरफिरा लगातार लड़कियों महिलाओं के साथ बदतमीजी कर रहा है। बाइक सवार इस युवक के हाथ में तेजाब की बोतल भी देखी गई है। उसकी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
अभी तक सात से ज्यादा मामले पुलिस की नजर में आ चुके हैं और कई दर्जन ऐसे मामले हैं जो लोक लिहाजा के चलते महिलाएं या बहू बेटियां छुपाए हुए हैं क्योंकि उन पर ही उंगलियां उठ जाती है। गुरुवार को जिस बेटी के साथ यह घटना हुई वह ब्राह्मण समाज की है और स्टेडियम में जुड़े कराटे सीखती है। उसके पिता को जब यह सूचना मिली कि उनकी 14 साल की बेटी के साथ ऐसा हुआ है तो उन्होंने अपनी बेटी को स्पष्ट कहा कि अब तुझे स्टेडियम जाने की जरूरत नहीं। योगीराज में जाट कॉलोनी के अंदर या यहां से गुजरने वाले बहुत से परिवारों ने अपने बहू बेटियों बच्चों को कोचिंग ट्यूशन आदि से रोकना शुरू कर दिया है। इस बात की जानकारी आला अधिकारियों को होने के बाद भी कोई अधिकारी कॉलोनी में नहीं पहुंचे। ऐसी ही कुछ घटनाएं एक बार और थाना अध्यक्ष डी के त्यागी के सामने हुई थी मगर उन्होंने जानकारी मिलने पर RAF साथ यहां इतनी सख्ती की थी कि फिर लंबे समय तक कोई ऐसी घटना नहीं हुई। वैसे ही सिरफिरे ने अगर किसी के ऊपर तेजाब डाल दिया तो उसकी तो जिंदगी बर्बाद ही हो जाएगी और अगर यह जनता के हाथों आ गया तो इसकी जान भी जा सकती है उससे बड़ा तनाव भी हो सकता है लेकिन पुलिस प्रशासन इसे हल्का मान कर चल रहा है।


