Skip to main content

TR NEWS UP-UK

तीस को खुलेगा नौकरियों का पिटारा

मुजफ्फरनगर। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में एक रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 30.09.2024 को राजकीय आई0टी0आई0 कैम्पस, मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर के परिसर में किया जा रहा है। जिसमें निजि क्षेत्र की लगभग तीन से चार कम्पनियां लगभग 170 विभिन्न पदों हेतु साक्षात्कार/परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। जिसमें नियोजकों द्वारा हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, आई0टी0आई0, पॉलीटेक्निक,डिग्री, आदि योग्यताधारक अभ्यर्थियों के लिए टेक्निकल असिस्टेंट, वैलनेस एडवाइजर, असिस्टेंट, फील्ड एक्जीक्यूटिव, सेल्स रिप्रजेन्टेटिव आदि पदों के लिए चयन किया जाएगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in एवं www.ncs.gov.in पर जॉब सीकर कालम में अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु सभी अभ्यर्थी अपने साथ पंजीयन कार्ड,समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, फोटो आई0डी0 एवं बॉयोडाटा लेकर अवश्य आए। किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में जिला सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर में सम्पर्क कर सकते है । इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *