Skip to main content

TR NEWS UP-UK

तीसरे चरण में 93 सीटों के लिए वोटिंग शुरू, पीएम मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में आज 11 राज्यों की 93 सीटों पर 7 मई को मतदान सुबह शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में वोट डाला। इस चरण में कुल 1331 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगा। हालांकि, कुछ लोकसभा सीटों पर मतदान शाम 4 बजे खत्म हो जाएगा। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10, गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्‍यप्रदेश की नौ, असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, पश्चिम बंगाल की चार, दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली की दो सीटों पर मतदान हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने उनका स्वागत किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *