मुजफ्फरनगर। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 वाहन चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल चोरी के अभियोग का सफल अनावरण किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की 03 मोटरसाइकिल बरामद की गयी । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 12.06.2024 को वादी श्री अंकुर पाल पुत्र अतरपाल निवासी चिरोड़ी थाना दौराला जनपद मेरठ द्वारा थाना मंसूरपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात द्वारा मिडवे होटल (नमस्ते द्वार) नेशनल हाईवे सड़क के पास से वादी की मोटर साईकिल चोरी कर ली गयी है जिसके सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आस पास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों व अन्य पतारसी सुरागरसी व सर्विलांस की सहायता से दिनांक 16.06.2024 को 03 वाहन चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उक्त घटना का सफल अनावरण किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पताः-*
*1.* नोमान पुत्र उस्मान निवासी बसधाड़ा थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर ।
*2.* कोशिक कुमार पुत्र वेदप्रकाश निवासी ग्राम रासना थाना सरूरपुर जनपद मेरठ ।
*3.* लविश पुत्र ब्रहम सिंह निवासी ग्राम बिजौली थाना खरखौदा जनपद मेरठ ।
*बरामदगीः-*
✅ 01 मोटर साईकिल स्पलेण्डर नं0 UP 12 AY 4151 (थानाक्षेत्र मंसूरपुर से चोरी)
✅ 01 मोटर साईकिल स्पलैण्डर नं0 UP 12 S 5082 ।
✅ 01 मोटर साईकिल पैशन प्रो UP 15 BR 1305


