मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने बडे पैमाने पर तबादले कर कई थाना प्रभारी बदले हैं। इस प्रक्रिया में 4 थाना प्रभारियों में फेरबदल कर 3 को हटा दिया गया है। योगेश शर्मा सिखेड़ा और राकेश PRO रतनपुरी थाना प्रभारी बनाए गए हैं। गजेंद्र कुमार सिंह छपार थानाध्यक्ष और पवन कुमार सिंह तितावी थानाध्यक्ष बने हैं।
विकास यादव फुगाना थाना प्रभारी तथा मोहित चौधरी शाहपुर थानाध्यक्ष बनाए गए हैं। मानवेंद्र भाटी भौराकला थानाध्यक्ष होंगे।
Author: Taja Report
Views: 20


