Skip to main content

TR NEWS UP-UK

तिहरे हत्याकांड से दहला गाजीपुर: पति पत्नी और बेटे की हत्या

गाजीपुर । नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसम्ही कला गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की गाला रेत कर हत्या कर दी गई । घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मचा गया। पुलिस के अनुसार घटना का पता रात करीब 2 बजे चला, जब परिजनों को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष नंदगंज द्वारा बताया गया कि थानांतर्गत ग्राम कुसम्ही कला निवासी मुंशी बिंद (45), राम आशीष बिंद (20) और देवंती बिंद (40) की हत्या की सूचना मिली। इस घटना की खबर पाकर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। हत्यारे की तलाश में टीमें लगी हुई है। मौके पर पुलिस फ़ोर्स मौजूद है। फिलहाल, अज्ञात के विरुद्ध प्रार्थना पत्र लेकर अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। मुंशी बिंद और पत्नी देवंती घर के बाहर झोपड़ी में अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे। जबकि, बड़ा बेटा राम आशीष घर में ही सो रहा था। वहीं, छोटा बेटा गांव में आर्केस्ट्रा प्रोग्राम देखने गया था। रविवार देर रात जब वो घर आया तो देखा कि बाहर सो रहे माता-पिता लहूलुहान मृत अवस्था में पड़े हैं। जिसके बाद उसने शोर मचाया और घर में सो रहे बड़े भाई को जगाने गया तो उसे भी मृत देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *