आगरा। ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सनसनी फैल गई। ई-मेल प्राप्त होने के बाद ही सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गईं। ताज की सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत कर दिया गया। इसके साथ ही यहां बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड भी पहुंच गया। इस जांच के दौरान पर्यटकों में किसी तरह की अफरा-तफरी न फैले इसका भी विशेष ध्यान रखा गया।
ताजमहल में बम की धमकी मिलने के बाद रेड जोन की सुरक्षा संभाल रही सीआईएसएफ ने सुरक्षा और सख्त कर दी है। धमकी मिलने के बाद ताज के यलो जोन और रेड जोन में तलाशी अभियान शुरू किया गया। यलो जोन में स्थानीय पुलिस और रेड जोन में सीआईएसएफ ने बम डिस्पोजल स्क्वायड और डॉग स्क्वायड के साथ चेकिंग अभियान चलाया, जो दो घंटे तक चला। चप्पे चप्पे की तलाशी ली गई।
Author: Taja Report
Post Views: 14