मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि की इकाई तहसील कॉम्प्लेक्स मार्केट में कूड़े की समस्या के संबंध में पहुंचे व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी को इकाई अध्यक्ष हरिओम शर्मा एवं मार्केट के व्यापारियों व पदाधिकारियों द्वारा मार्केट परिसर में फैले कूड़े की समस्या से अवगत कराया गया
व्यापारी नेताओं द्वारा नगर पालिका स्वच्छता अभियान प्रभारी सरदार बलजीत सिंह को मौके पर बुलाकर मार्किट में कूड़े की समस्या के समाधान हेतु उपस्थित व्यापारियों एवं पदाधिकारीयो से वार्ता करते हुए समस्या का हल निकाला गया,स्वच्छता अभियान प्रभारी सरदार बलजीत सिंह द्वारा व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया
इस दौरान तहसील परिसर इकाई के राजकुमार जैन,सुधीर जैन,आलोक आहूजा,सुधांशु गुप्ता,अंशुल गुप्ता,अरविंद बिल्लू,दानिश,तुषार जैन,सहित अनेकों व्यापारी उपस्थित रहे


