Skip to main content

TR NEWS UP-UK

ढाबा नामकरण विवाद पर बोले बागेश्वर बाबा: अपने बाप को बाप कहने में क्या आपत्ति है?

नई दिल्ली। बाबा बागेश्वर धाम के विख्यात धीरेंद्र शास्त्री कांवड विवाद में कूद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि सबको अपने बाप को बाप कहना चाहिए।

कांवड यात्रा के मार्ग पर दुकानों तथा रेहड़ी-पटरी पर नाम लिखना अनिवार्य कर दिया गया है। आरोप है कि कांवड यात्रा के मार्ग पर कुछ लोग गलत-शलत नाम लिख रहे हैं। इस मुददे पर बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा है कि हर किसी को अपने बाप को ही बाप कहना चाहिए। किसी दूसरे केे बाप को बाप कहना बिल्कुल भी उचित नहीं है। बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि कांवड यात्रा के मार्ग में पड़ने वाली दुकानों पर नाम लिखना स्वागत के योग्य कदम है। इस कदम से कांवड यात्रा की पवित्रता बनी रहेगी। किसी को भी अपना नाम लिखने में क्या आपत्ति हो सकती है। बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र शास्त्री ने जोर देकर कहा कि नाम लिखने से पता चल जाएगा कि वह दुकान सनातनी की है या ‘याहू’ वाले की है। किसी को भी अपने बाप को बाप कहने में आपत्ति क्यों होनी चाहिए।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *